फतुहा: नियाज़ीपुर गांव में धोवा नदी में बाढ़ के पानी में नहाते समय पांच बच्चे डूबे
Fatwah, Patna | Jul 31, 2025 नियाज़ीपुर गांव में धोवा नदी में आए बाढ़ के पानी में नहाने के क्रम में पांच बच्चे डूब गए हैं। जैसे ही आसपास के लोगों को डूबते बच्चों पर नजर पड़ी वैसे ही सभी बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दो बच्चे अधिक पानी पी लिया है। इस कारण बेहोशी की हालत में दोनों बच्चों को फतुहा सीएचसी लाया गया है। दोनों बच्चों को पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।