लालगंज: सेमरा कलां गांव में सूअर से टकराए बाइक सवार, घायल मां-बेटे को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से भेजा पीएचसी, मंडलीय अस्पताल रेफर
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कलां गांव में मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे सूअर से टकराकर बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल मां बेटे को एंबुलेंस सेवा 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां पर चिकित्सक रीना सिंह ने प्राथमिक उपचार कर दोनों की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।