Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
No video available

ये है दीवाली का असली तोहफा जय हो ना रहेगा गरीब ना रहेगी गरीबी। #नरेंद्र_मोदी_मुर्दाबाद #asp_kanshiram #komal_ahirwar

136.6k views | Madhya Pradesh, India | Nov 7, 2021

MORE NEWS

दमोह: कन्या छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरा, 8 छात्राएं घायल; एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

राजाबंदी छात्रावास में पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, हटा एसडीएम समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे; जर्जर भवन को लेकर फिर उठे सवाल

दमोह: कन्या छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरा, 8 छात्राएं घायल; एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर राजाबंदी छात्रावास में पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, हटा एसडीएम समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे; जर्जर भवन को लेकर फिर उठे सवाल

Damoh, Damoh | Jul 1, 2026

तीन दिन में दो बाइक चोरी का खुलासा: दमोह पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, तीन बाइक बरामद

दमोह। शहर में लगातार सामने आई बाइक चोरी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 23 जून 2026 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की मोटरसाइकिल डायमंड पार्क के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद 26 जून को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की बाइक भी अज्ञात चोर चुरा ले गए। लगातार तीन दिन के भीतर दो बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर पलंदी चौराहा निवासी 26 वर्षीय निशांक पिता नरेश विश्वकर्मा, गौरीशंकर मंदिर के पास निवासी 24 वर्षीय हर्ष पिता हेमराज विश्वकर्मा तथा नोहटा थाना क्षेत्र के हिनौती टेकसिंह निवासी 30 वर्षीय सुनील उर्फ लोचन पिता उजियार ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में निशांक और हर्ष ने डायमंड पार्क से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही दोनों ने सागर के संजय ड्राइव क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी करना कबूल किया। वहीं सुनील उर्फ लोचन ने सिंचाई कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

तीन दिन में दो बाइक चोरी का खुलासा: दमोह पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, तीन बाइक बरामद दमोह। शहर में लगातार सामने आई बाइक चोरी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 23 जून 2026 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की मोटरसाइकिल डायमंड पार्क के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद 26 जून को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की बाइक भी अज्ञात चोर चुरा ले गए। लगातार तीन दिन के भीतर दो बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर पलंदी चौराहा निवासी 26 वर्षीय निशांक पिता नरेश विश्वकर्मा, गौरीशंकर मंदिर के पास निवासी 24 वर्षीय हर्ष पिता हेमराज विश्वकर्मा तथा नोहटा थाना क्षेत्र के हिनौती टेकसिंह निवासी 30 वर्षीय सुनील उर्फ लोचन पिता उजियार ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में निशांक और हर्ष ने डायमंड पार्क से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही दोनों ने सागर के संजय ड्राइव क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी करना कबूल किया। वहीं सुनील उर्फ लोचन ने सिंचाई कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Damoh, Damoh | Jul 1, 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट के आदेश के चार माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी 

पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार

दमोह। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़ित आज बुधवार दोपहर  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। आवेदक देवेंद्र अहिरवाल एवं सीमा अहिरवाल ने एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 28 जुलाई 2025 से वे सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें कर रहे हैं। 

इसके बाद हाईकोर्ट की रिट क्रमांक 5004/2026 पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी शैलेन्द्र वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपया लिए गए और 8 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद न्यायालय के आदेशानुसार सभी धाराएं नहीं लगाई गईं।

साथ ही एफआईआर दर्ज हुए 115 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी लगातार जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग कर पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की है।

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट के आदेश के चार माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार दमोह। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़ित आज बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। आवेदक देवेंद्र अहिरवाल एवं सीमा अहिरवाल ने एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 28 जुलाई 2025 से वे सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें कर रहे हैं। इसके बाद हाईकोर्ट की रिट क्रमांक 5004/2026 पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी शैलेन्द्र वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपया लिए गए और 8 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद न्यायालय के आदेशानुसार सभी धाराएं नहीं लगाई गईं। साथ ही एफआईआर दर्ज हुए 115 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी लगातार जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग कर पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की है।

Damoh, Damoh | Jul 1, 2026

जलभराव से परेशान ग्वालपुरा के रहवासी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन की नाला और सड़क निर्माण की मांग

दमोह। शहर के बजरिया वार्ड क्रमांक 8 स्थित ग्वालपुरा, लालपुरा और नूरी नगर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर आज बुधवार दोपहर दोपहर 1 बजे वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की। रहवासियों ने बताया कि मंगलवार रात हुई बारिश के बाद गलियां तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। जीव जंतुओं के आवागमन से जान माल का खतरा भी बढ़ चुका है। 

इस सम्बद्ध मे वार्ड के मोहनीश राव ने कहा कि जल निकासी, पक्की सड़क और नाली निर्माण के लिए 20 से अधिक बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर चुनाव में जनप्रतिनिधि वादे करते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। विंदु पटोटिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

जलभराव से परेशान ग्वालपुरा के रहवासी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन की नाला और सड़क निर्माण की मांग दमोह। शहर के बजरिया वार्ड क्रमांक 8 स्थित ग्वालपुरा, लालपुरा और नूरी नगर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर आज बुधवार दोपहर दोपहर 1 बजे वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की। रहवासियों ने बताया कि मंगलवार रात हुई बारिश के बाद गलियां तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। जीव जंतुओं के आवागमन से जान माल का खतरा भी बढ़ चुका है। इस सम्बद्ध मे वार्ड के मोहनीश राव ने कहा कि जल निकासी, पक्की सड़क और नाली निर्माण के लिए 20 से अधिक बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर चुनाव में जनप्रतिनिधि वादे करते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। विंदु पटोटिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Damoh, Damoh | Jul 1, 2026

तेंदूखेड़ा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष बागरी का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दी श्रद्धांजलि

तेंदूखेड़ा। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर रही। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए और दिवंगत अधिकारी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राज्य मंत्री लोधी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अंतिम विदाई के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे वातावरण में गमगीन माहौल रहा।

तेंदूखेड़ा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष बागरी का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दी श्रद्धांजलि तेंदूखेड़ा। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर रही। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए और दिवंगत अधिकारी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्य मंत्री लोधी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अंतिम विदाई के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे वातावरण में गमगीन माहौल रहा।

Damoh, Damoh | Jul 1, 2026

ये है दीवाली का असली तोहफा जय हो ना रहेगा गरीब ना रहेगी गरीबी। #नरेंद्र_मोदी_मुर्दाबाद #asp_kanshiram #komal_ahirwar - Madhya Pradesh News