चितरंगी: बेलगांव: गोपद नदी से अवैध रेत बेच रहे ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने रोका, वीडियो वायरल
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी निगरी इलाके के ग्राम बेलगांव गोपद नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर विक्रय हेतु ले जा रहे ट्रैक्टर वाहनो को स्थानीय ग्रामीणों ने रोका और विरोध किया।और वही प्रशासन से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि स्थानीय सरपंच के द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।