चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के निवास मेन मार्केट में कपड़े की दुकान में आग, लाखों का सामान खाक
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास मेन मार्केट में स्थित रमेश साहू की कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई आग लगने के वजह से लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गया।वहीं दुकान के संचालक को दुकान में आग लगने को लेकर सदमा पहुंचा और उनकी तबीयत खराब हो गई।जिन्हें जबलपुर के लिए रेफर किया गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।