पटना ग्रामीण: पटना के सिटी सेंटर मॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, राहुल गांधी के साथ फिल्म नहीं देखने को मिली
पटना के सिटी सेंटर मॉल में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। दरअसल सिटी सेंटर मॉल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी फुले फिल्म देखने के लिए पहुंचे। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन लोगों के पास राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने का पास होने के बावजूद भी उन्हें राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने नहीं दिया गया।