जानकारी के अनुसार, केरा गांव के गंगा प्रसाद देवांगन का 21 वर्षीय बेटा मनीष कुमार देवांगन, नवागढ़ के निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। घर से परीक्षा दिलाने के लिए वह नवागढ़ जा रहा था। बर्रा मोड़ के पास वह पहुंचा था कि गाय से उसकी बाइक टकरा गई और उसकी आंख में गाय का सींग घुस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए नवागढ़ का अस्पताल ले जाया गया।