पटना ग्रामीण: मोकामा हिंसा पर पटना SSP कार्तिकेय शर्मा बोले- शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पटना पुलिस प्रतिबद्ध
रविवार की सुबह 3 बजे पटना में SSP कार्तिकेय शर्मा ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प पर बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी,जिसमें दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी की घटना हुई। इस दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। SSP ने कहा कि अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है,जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है