हलसी: हलसी कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला आयोजित
बुधवार को हलसी कृषि विज्ञान केंद्र में प्रकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र हलसी के प्रभारी डॉ. सुधीर चंद्र चौधरी ने किया. इस कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक, कृषि पदाधिकारी और किसानों ने हिस्सा लिया.अपराह्न 12 बजे के दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन हुआ.किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया