पुपरी: एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पास 13 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा, मध निषेध थाना पुपरी को सौंपा
एसएसबी के जवान भारत- नेपाल वार्डर के निकट 13 लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर रोहित कुमार गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान आगे की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को 2 बजे दिन में जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार तस्कर को मध निषेध थाना पुपरी को सुपुर्द कर दिया है।