बिसौली: बिसौली संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने की शिकायत, अधबना खड़ंजा और नाली न होने से जलभराव की समस्या
तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वजीरगंज नगर की एक महिला ने प्रशासन से अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाई। महिला ने शनिवार को 1 बजे शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के सामने खड़ंजा निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है और नाली का निर्माण भी नहीं कराया गया है। महिला का कहना है कि नाली न होने के कारण पानी जमा हो जाता है। जिससे आसपास गंदगी फैल रही है।