अतर्रा: मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Atarra, Banda | Jun 1, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे के हरदिया थोक में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हरदिया थोक निवासी 23 वर्षीय पूनम पुत्री रमेश चंद्र पांडेय ने अपने मायके में घर के कमरे की धन्नी से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।