सिराथू: औरेनी में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से खेत में लगी आग, एक बीघा गेहूं की फसल जली
कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र के औरेनी गांव में रविवार की दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। यह खेत गुलाब यादव का था एक बीघा गेहूं चलकर राख हो गया है। यह आग दूसरे खेतों तक पहुंच रही थी जिसे वहां पर मौजूद किसानों ने देखा तो अपनी जान पर खेल कर आग बुझा दी है और फैसले करने से बचा ली है। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट था जो वहां से गुजरे तारों से हुआ था।