मांगरौल: पूर्व पंचायत सदस्य पप्पू धाकड़ पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Jan 10, 2025 छीपाबड़ोद के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू धाकड़ पर दिनांक 5 जनवरी को करीब 10-12व्यक्तियों ने जानलेवा हमला किया यह हमला उस समय किया गया जब पप्पू धाकड़ अपने ईंट उद्योग फार्म पर जा रहे थे!इसमें प्रभावशाली एक व्यक्ति की लिप्तता बताई जा रही है। शुक्रवार को धाकड़ समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उप तहसीलदार को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की।