लोहरदगा: स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा, एक यूनिट रक्त जीवन के लिए अमूल्य, युवाओं को नियमित रूप से करना चाहिए रक्तदान
छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर बी.एस. कॉलेज स्थित बहुउद्देशीय भवन में मंगलवार अपराह्न लगभग 3 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एनएसयूआई के सदस्य, पदाधिकारी, युवाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल लगभग 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।