बीरपुर: बीरपुर प्रखंड में राशन से वंचित लाभुकों ने प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लगाई फरियाद
पीडीएस दुकानों का निरीक्षण के बाद बीरपुर प्रखंड की प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विभिन्न पंचायतों के दर्जनों लाभुकों की फरियाद सुनी। इस दौरान प्रखंड के मुजफ्फरा, बीरपुर पूर्वी व पश्चिमी, गेनहरपुर वीरपुर समेत विभिन्न गांवों से दर्जनों राशनकार्ड के लाभुकों से कार्यालय में मुलाकात कर उन्होंने विस्तार पूर्वक समस्याएं सुनी।