बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
बीरपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने की। बैठक में सीओ भाई विरेन्द्र ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।