बीरपुर: पूर्व विधायक अमिता भूषण ने मलह डीह में मृतक महिला के स्वजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना
पूर्व विधायक अमिता भूषण ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीहपर पंचायत में पिछले दिनों मिट्टी की धंसना की चपेट में वार्ड नंबर 7 निवासी सरिता देवी की हुई मौत के बाद स्वजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। वह कुशों पासवान की 40 वर्षीय पत्नी थी। स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक को बताया कि मृतक महिला की परिवार बेहद गरीब है ।