बीरपुर: बीरपुर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड अपडेट के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत लोगो ने बीडीओ से की
बीरपुर प्रखंड कार्यालय में आधार सेंटर पर संचालक द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को वीरपुर बीडीओ अरुण कुमार निराला से की है। बीडीओ को दिये गये आवेदन में दो दर्जन से अधिक लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन में लोगों ने आरोप लगाया है कि आधार कार्ड फिंगरप्रिंट अपडेट के नाम पर संचालक द्वारा अवैध वसूली की जाती है।