मिहींपुरवा: पचासा गांव के पास वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ एक और तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
धर्मपुरबेझा गांव निवासी किसान पर तेंदुआ ने हमला कर मार डाला था। जिस पर वन विभाग ने पिंजडा लगाकर वयस्क नर तेंदुआ को सोमवार को पकड़ा था। लेकिन अन्य तेंदुओं के मूवमेंट को देखते हुए इसी ग्राम पंचायत के पचासा गांव में पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार रात करीब 12 बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजडे में कैद हुआ।