कसोल-मणिकरण घाटी को नशामुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए सभी हितधारक मिलकर करेंगे प्रयास - सुरजीत राठौर
नशा निवारण समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यटन कारोबारियों ने लिया फैसला
कसोल स्थित वन विश्राम गृह में उपायुक्त एवम् सह-अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत राठौर की अध्यक्षता में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, कुल्लू सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, वन विभाग, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचायती राज संस्थाओं, होटल एवं होम-स्टे प्रतिनिधियों तथा स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, युवा मंडलों एवं अन्य सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मणिकरण-कसोल घाटी में मादक पदार्थों एवं मन: प्रभावी पदार्थों के अवैध सेवन, बिक्री, तस्करी एवं वितरण की रोकथाम तथा क्षेत्र में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के बीच उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से अवैध/अनधिकृत म्यूजिक पार्टी एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन तथा ऐसे आयोजनों में मादक पदार्थों के सेवन एवं उपलब्धता को गंभीरता से लिया गया। आयोजनों के लिए आवश्यक अनुमति एवं वैधानिक स्वीकृतियों, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों तथा कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन पर बल दिया गया। बैठक में ध्वनि नियंत्रण एवं साउंड रेगुलेशन के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों एवं आयोजनकर्ताओं द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। क्षेत्र में आने वाले प्रवासी श्रमिकों, विशेषकर नेपाली मूल के श्रमिकों, के संबंध में भी चर्चा की गई। उनके क्षेत्र में आने का उद्देश्य, नियोजक एवं निवास संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रखने तथा लागू नियमों के अनुरूप सत्यापन एवं अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में होटल एवं होम-स्टे संचालकों/प्रतिनिधियों को C-Form भरने की अनिवार्यता के संबंध में भी विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया तथा सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश/आह्वान किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, होटल व्यवसायियों एवं अन्य प्रतिभागियों से नशे से संबंधित गतिविधियों, अवैध पार्टियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत सुझाव एवं
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026