हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए व्यापक निर्देश
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।