मुंगावली: गणेश कॉलोनी में 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
मुंगावली की गणेश कॉलोनी में एक 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी निवासी दीपक सेन उम्र 27 वर्ष ने गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे थाने में सूचना दी कि गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी कविता ने घर में फांसी लगा ली है, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।