विजयीपुर: विजयीपुर थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
विजयीपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस गस्त पर निकली थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। जिसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। जांच में पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।