लालगंज: लालगंज के एक मैरिज हॉल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न, पत्रकारों की एकजुटता पर जोर, परिचय पत्र वितरित
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की लालगंज तहसील इकाई की बैठक एवं परिचय पत्र वितरण समारोह रविवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे लालगंज के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों से निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने का आवाह्न किया गया। इस दौरान इंद्रमणि पांडे, प्रभाशंकर दुबे, जितेंद्र कुमार केसरी आदि पत्रकार मौजूद रहे।