मौज-मस्ती या फिर महामूर्खता? पहाड़ की सड़कों पर इस तरह की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। यहां एक चालक गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर रील बनाने में मस्त नजर आ रहा है, जबकि गाड़ी में बैठी सवारियां भी उसे रोकने के बजाय उसका हौसला बढ़ा रही हैं। जरा सोचिए, पहाड़ी रास्ते पर जहां एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है, वहां चालक की यह हरकत कितनी खतरनाक है। सवाल यह है कि आखिर कुछ सेकेंड की रील के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी दांव पर लगाना कितना सही है? जब सवारियां ही समझदारी नहीं दिखाएंगी, तो चालक से जिम्मेदारी की उम्मीद कैसे की जाए? रील का शौक अपनी जगह है, लेकिन सड़क पर सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए।
Tehri, Tehri Garhwal | Nov 13, 2026