खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के भैंसा सेहरी गांव में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भैंसा सेहरी गांव में मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट न्यायालय भेजा। वहीं खलीलाबाद शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट न्यायालय रवाना किया गया। यह गिरफ्तारी शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु की गई है।