फर्रुखाबाद: ग्राम गदनपुर तुर्रा के पास सच करने गए किशोर की काली नदी में पैर फिसलने से डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा निवासी अमर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र नरेंद्र रविवार सुबह करीब 10:00 बजे शौच करने के लिए गांव के सामने स्थित काली नदी पर गया था। वहां शौच करने के दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। और काली नदी में खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद हो गया।