कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है। सुबह से ही विभिन्न शिवालय में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। कांवरिया धर्मशाला स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम करीब 4:30 बजे तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही।