कुरई: कुरई में बैटरी से भरे ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Kurai, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात ढाबे के सामने खड़े बैटरी से भरे ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रक और उसमें भरा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।