पुखरायां सीएचसी का शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, रक्त संग्रहालय का निरीक्षण किया, परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।