बरेली: DD Puram के कैफे में कानून की धज्जियां, वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस
बरेली के डीडी पुरम स्थित एक कैफे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में अवैध हुक्का बार चलने, संदिग्ध गतिविधियों और नाबालिगों की मौजूदगी के आरोप लगाए गए हैं। लोगों ने कैफे को सीज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।