दादरी: सेक्टर-52 के समीप दो तेज रफ्तार कारों में हुई टक्कर, एक कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
नोएडा के सेक्टर 52 के समीप शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब 2 तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में चालक समेत 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त दोनों कारों की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ।