दादरी: सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने शहर में विभिन्न रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार देर रात विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने रैन बसेरों में रात गुजर रहे लोगों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।