सावन के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर #दलसिंहसराय में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, दरभंगा से बिहार विधान परिषद के भावी उम्मीदवार डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर), उनकी धर्मपत्नी दीपमाला रंजन (नयना रंजन) तथा होली मिशन के डायरेक्टर आकर्ष रंजन ने शिवभक्तों की सेवा एवं स्वागत कर आस्था, सेवा और सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अमरेन्द्र, तन्मय सर, अभय मोहन सर, राहुल सर, मणिशंकर सर, गणेश सर, चंदन सर सहित होली मिशन परिवार के अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई।