कटिहार: हाजीपुर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
बुधवार की शाम 7 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पहलगाम हुए आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कैंडल मार्च के माध्यम से छात्रों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने इस घटना में शामिल सभी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का मांग केंद्र सरकार से किया।