दहशत में मेरठ का कोतवाली इलाकाः
नियम हवा में उड़ाते बाइक स्टंटबाजः;
मेरठ की गलियों में मचाया गदर, गाड़ियां जब्त, 3 आरोपी सलाखों के पीछे....
मेरठ में बेखौफ बाइक सवारों का सरेआम तांडव !
शहर की संकरी गलियों में अचानक घुसीं 50 से ज्यादा बाइकें और मच गया हड़कंप !
नियम-कानून को हवा में उड़ाते हुए दर्जनों युवकों ने ऐसा हुड़दंग काटा कि लोग दहशत में आ गए।
मामला मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक-एक बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर तंग गलियों में फर्राटा भर रहे हैं। संकरी गलियों में अचानक हुए इस शोर-शराबे और हुड़दंग से राहगीर और दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए किनारे हटने को मजबूर हो गए।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कई बाइकों को ज़ब्त किया है। पुलिस का साफ कहना है कि बाकी बचे मनचलों को भी #meer
Mawana, Meerut | Aug 13, 2026