बिजनौर: बिजनौर जिले भर में अचानक आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, सैकड़ों जगह पेड़ टूटे
Bijnor, Bijnor | Oct 11, 2026 बिजनौर में आज रविवार को शाम करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में अचानक आई आंधी तूफान ने ऐसी तबाही मचाई जिससे सेकड़ो जगह पेड़ टूट कर गिर गए और आवागमन प्रभावित हो गया। नुमाइश ग्राउंड चौकी पर भी पेड़ टूट कर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि चौकी में कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।