दिनांक 17.07.2026 को थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत रामा देवी चौराहे पर भाजपा के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष के स्वागत हेतु कुछ कार्यकर्ता एकत्रित थे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया, जिसपर थाना चकेरी पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
इसी दौरान कांग्रेस समर्थित धर्मराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कुछ लोग आए और चौराहे पर भाजपा एवं कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने आ गए तथा दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी की जाने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों को अलग किया गया तथा स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित कर चौराहे पर यातायात एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बनाए रखी।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री आशुतोष कुमार सिंह।
@Uppolice @dcpekanpur