हादसे में मौत के बाद चेता PWD, लगाया स्पीड ब्रेकर
#rajsamandNews #nathdwaranews
राजसमंद जिले में नाथद्वारा क्षेत्र में बिजनोल से रामपुर मार्ग पर तकड़ियो का गुड़ा में मंडी के पास सड़क हादसे में आकोदड़ा निवासी बाबूलाल मेघवाल की मौत के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग हरकत में आया। ठेकेदार मौके पर पहुंचा और स्पीड ब्रेकर लगाया। हालांकि तब पुलिस व प्रशासन द्वारा तीन स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए कहा था। मौके पर ग्रामवासी एकत्रित हो गए और एक एक स्पीड ब्रेकर लगाने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान प्रवीण सिंह चुंडावत, रघुवीरसिंह, किशनसिंह, मनीष वैष्णव, रतनलाल, अरविंदसिंह, लोकेश गुर्जर, चम्पालाल, सुरेंद्रसिंह, दलपतसिंह, जीवनसिंह आदि ने हादसे रोकने के लिए तीन तीन स्पीड ब्रेकर की मांग उठाई है।
Rajsamand Police