बिंद: बिंद सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण के नाम पर आशा ने तीन मरीजों से ₹1600-1600 की वसूली की
Bind, Nalanda | Aug 17, 2026 बिंद प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण कराने पहुंचे मरीज से आशा कार्यकर्ता द्वारा 1600 रुपये लेने का मामला सामने आया है। जक्की गांव निवासी चिंटू मांझी ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी खुशबू कुमारी का बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने दवा देने के नाम पर उनसे 1600 रुपये ले लिए। चिंटू मांझी का आरोप है