मोहनलालगंज: निगोहां पहुंची भाकियू की किसान क्रांति पदयात्रा, ऋषि मिश्रा का जोरदार स्वागत
भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की किसान क्रांति पदयात्रा सोमवार को अपने दूसरे दिन निगोहां कस्बे पहुंची। यह पदयात्रा रविवार को गोसाईगंज ब्लॉक से शुरू हुई थी और प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में 10 फरवरी तक चलेगी। नगराम, समेसी और रामपुर होते हुए निगोहां पहुंची पदयात्रा के दौरान किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।