मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: भूमि धोखाधड़ी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों से पैतृक भूमि की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी विमल गिरि को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता सैय्यद फरहान हुसैन ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मृत व्यक्तियों के स्थान पर फर्जी लोग खड़े कर कूटरचित दस्तावेजों व जाली हस्ताक्षरों से बैनामा करा लिया।