पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला करन में भीषण आग, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख, भैंस की मौत
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला करन में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग में आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में सचिन, अजय, दीपक, गीता, पप्पू उर्फ वीरपाल और रामप्रकाश का नुकसान हुआ। गृहस्थी का सामान जल गया और सचिन की दुधारू भैंस की मौत हो गई।