Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

‘नवोदय’ से सजा कोटशेरा कॉलेज: सृष्टि और ध्रुव बने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर भव्य फ्रेशर्स पार्टी में मॉडलिंग, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां शिमला, 8 अगस्त 2026। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘नवोदय’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मॉडलिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ बॉलीवुड, पंजाबी एवं दक्षिण भारतीय नृत्य, गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का संचार किया। समारोह की शुरुआत आयोजन समिति की सदस्य डॉ. अंशु कौशल द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय ठियोग; विशिष्ट अतिथि एवं उद्योगपति विपुल सूद, चेयरमैन, रेड कार्ट कंपनी; निर्णायक मंडल, पी.टी.ए. सलाहकार मीना ठाकुर तथा अन्य उपस्थित अतिथियों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। आयोजन समिति की संयोजक डॉ. पूनम किमटा चौहान ने बताया कि फ्रेशर्स पार्टी ‘नवोदय’ में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के चुनाव के लिए बहुस्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए बॉलीवुड, पंजाबी एवं दक्षिण भारतीय नृत्य तथा सुरीली गायन प्रस्तुतियों का भी विशेष आयोजन किया गया। उन्होंने आयोजन समिति का परिचय देते हुए बताया कि स्टेज कमेटी का कार्यभार डॉ. अंशु कौशल एवं डॉ. जीतेंद्र वर्मा, जबकि डेकोरेशन कमेटी की जिम्मेदारी डॉ. शिल्प चौहान ने संभाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका विंटा के नेतृत्व में प्रो. मिताली धरेउला, डॉ. वीणा शर्मा एवं डॉ. शशिकला नेगी ने कार्य किया। मॉडलिंग समन्वयकों के रूप में डॉ. नेहा कटोच, प्रो. सुष्मिता नेगी, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. ठाकुर भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य तथा हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष भी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘नवोदय’ का अर्थ नया उत्थान, नया सवेरा और प्रगति है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में नई ऊर्जा, नए विचार और नई उम्मीदें लेकर आए हैं। कोटशेरा कॉलेज विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए विचारों के साथ आगे बढ़ने, प्रश्न पूछने से न हिचकिचाने तथा अनुशासन और लगन को अपना मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलकूद, कला, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्वों से भी व्यक्तित्व का निर्माण होता है। मुख्य अतिथि डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं। डिजिटल एवं आधुनिक युग में अवसर असीम हैं, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, नवाचार और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और असफलता से कभी नहीं डरना चाहिए। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी सफल पेशेवर होने के साथ-साथ जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बन सकें। उन्होंने युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति, एनसीसी, एनएसएस तथा रेंजर-रोवर के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बहुस्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल 43 प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता चार चरणों—रैंप वॉक, परिचय, टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तरी—में आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में कंटेंट क्रिएटर दानिश शर्मा, उद्यमी एवं फैशन मेंटर मुस्कान, मॉडल प्रेयसी सरमाईक तथा अर्थशास्त्र की सेवानिवृत्त सह-प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा शामिल रहीं। मॉडलिंग समन्वयकों डॉ. नेहा कटोच, प्रो. सुष्मिता नेगी, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। सृष्टि ने ‘मिस फ्रेशर’ तथा ध्रुव ने ‘मिस्टर फ्रेशर’ का खिताब अपने नाम किया। प्रथम रनर-अप (बॉयज़) पीयूष एवं प्रथम रनर-अप (गर्ल्स) अंकिता रहे, जबकि द्वितीय रनर-अप (बॉयज़) राहुल एवं द्वितीय रनर-अप (गर्ल्स) साक्षी रहे। प्रतियोगिता में निशांत को ‘Mr. Confident’, योगिता को ‘Miss Beautiful Smile’, योंतेन को ‘Mr. Dapper’ तथा सानवी को ‘Miss Vivacious’ के खिताब से नवाजा गया। सांस्कृतिक संध्या में सुमित एवं ग्रुप के Infinity Band की शानदार गायन प्रस्तुति, भास्कर कपिल द्वारा प्रस्तुत गजल, मनमोहक बॉलीवुड डांस, एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दक्षिण भारतीय नृत्य, अनिरुद्ध की हिप-हॉप प्रस्तुति तथा ऊर्जावान पंजाबी भांगड़े ने पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थी कुणाल, मिशेल, आदित्य, नितिश, उमेश एवं विजय ने मंच संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधे रखा। समारोह के अंत में डॉ. स्नेह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शालिनी चौहान, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अनुप्रिया शर्मा, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अंशु कौशल, डॉ. प्रियंका विंटा, डॉ. शिल्पा चौहान, प्रो. मिताली धरेउला, डॉ. नेहा कटोच, डॉ. वीणा शर्मा, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Shimla Urban, Shimla | Aug 8, 2026

MORE NEWS

#चौपाल  :- नेरवा में आज फायर पोस्ट का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया शुभारंभ विशेष रूप से कांग्रेस के प्रदेश  उपाध्यक्ष रजनीश क़ीमटा रहे मौजूद..!

#चौपाल :- नेरवा में आज फायर पोस्ट का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया शुभारंभ विशेष रूप से कांग्रेस के प्रदेश  उपाध्यक्ष रजनीश क़ीमटा रहे मौजूद..!

Shimla Urban, Shimla | Aug 10, 2026

एक बात तो जरूर साबित हो रही है कि कश्मीर के कच्चे Gala ने हिमाचल के Gala के दाम जरूर गिराए हैं, लेकिन आज भी जब बात तैयार और क्वालिटी Gala की आती है, तो हिमाचल का Gala कश्मीर के Gala से ₹600–₹800 तक महंगा बिक रहा है।

इसका सबसे बड़ा कारण है—हिमाचली Gala का सही समय पर तैयार होना, बेहतर टेस्ट और ज्यादा मिठास। 🍎

पंजौर मंडी में जब कश्मीरी Gala और हिमाचली Gala आमने-सामने आए, तो हिमाचली Gala ने अपनी क्वालिटी के दम पर बाज़ी मार ली। हिमाचली Gala के अच्छे लॉट को ₹2,550   (FSO orchard &nursery farm kotkhai    से ऊपर तक के भाव मिले, जबकि कश्मीरी Gala लगभग ₹1,700 के आसपास ही बिक गया।

👉 कच्चा सेब जल्दी तोड़ने की होड़ में कश्मीर के किसान अपने ही Gala का बाजार और साख दोनों खराब कर रहे हैं।

आज व्यापारी भी अंतर समझ रहा है और आने वाले समय में खाने वाला उपभोक्ता भी समझ जाएगा कि Gala सिर्फ नाम से Gala नहीं होता—टेस्ट, मिठास और सही पकने का भी बहुत बड़ा महत्व है।

हिमाचल का तैयार Gala — टेस्ट में अव्वल, मिठास में अव्वल। 🍎❤️

#HimachaliApple #GalaApple #HimachalApple #AppleMarket #AppleQuality #RMSBakhol

एक बात तो जरूर साबित हो रही है कि कश्मीर के कच्चे Gala ने हिमाचल के Gala के दाम जरूर गिराए हैं, लेकिन आज भी जब बात तैयार और क्वालिटी Gala की आती है, तो हिमाचल का Gala कश्मीर के Gala से ₹600–₹800 तक महंगा बिक रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है—हिमाचली Gala का सही समय पर तैयार होना, बेहतर टेस्ट और ज्यादा मिठास। 🍎 पंजौर मंडी में जब कश्मीरी Gala और हिमाचली Gala आमने-सामने आए, तो हिमाचली Gala ने अपनी क्वालिटी के दम पर बाज़ी मार ली। हिमाचली Gala के अच्छे लॉट को ₹2,550 (FSO orchard &nursery farm kotkhai से ऊपर तक के भाव मिले, जबकि कश्मीरी Gala लगभग ₹1,700 के आसपास ही बिक गया। 👉 कच्चा सेब जल्दी तोड़ने की होड़ में कश्मीर के किसान अपने ही Gala का बाजार और साख दोनों खराब कर रहे हैं। आज व्यापारी भी अंतर समझ रहा है और आने वाले समय में खाने वाला उपभोक्ता भी समझ जाएगा कि Gala सिर्फ नाम से Gala नहीं होता—टेस्ट, मिठास और सही पकने का भी बहुत बड़ा महत्व है। हिमाचल का तैयार Gala — टेस्ट में अव्वल, मिठास में अव्वल। 🍎❤️ #HimachaliApple #GalaApple #HimachalApple #AppleMarket #AppleQuality #RMSBakhol

Shimla Urban, Shimla | Aug 10, 2026

Red Gala के बारे में क्या कहा हिन्दुस्तान में सात National  और 150 स्टेट अवार्ड से सम्मानित, हिन्दुस्तान में स्पर बागवानी के द्रोणाचार्य श्री राम लाल चौहान जी का
हम दिल से धन्यवाद करते हैं अपने सम्मानित मामा जी, श्री राम लाल चौहान जी का, जो आज हमारे स्टोर पर आए और हमें एक बार फिर मोटिवेशन दिया कि सेब बागवानी में हमेशा आगे बढ़ते रहना है।
उन्होंने हमें एक बहुत बड़ी सीख दी—जीवन में एक लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करते रहना चाहिए।
🍎 Red Gala Variety के बारे में उन्होंने कहा कि यह क्वालिटी, साइज और एलोगेशन (Elongation) के मामले में एक अलग तरह का Gala है और इसकी अपनी खास पहचान है। मामा जी, आपका हमारे बीच आना और अपने अनुभव एवं शब्दों से हमें प्रेरित करना हमारे लिए गर्व की बात है। ❤️
आपका दिल से धन्यवाद। 🙏
आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Red Gala के बारे में क्या कहा हिन्दुस्तान में सात National और 150 स्टेट अवार्ड से सम्मानित, हिन्दुस्तान में स्पर बागवानी के द्रोणाचार्य श्री राम लाल चौहान जी का हम दिल से धन्यवाद करते हैं अपने सम्मानित मामा जी, श्री राम लाल चौहान जी का, जो आज हमारे स्टोर पर आए और हमें एक बार फिर मोटिवेशन दिया कि सेब बागवानी में हमेशा आगे बढ़ते रहना है। उन्होंने हमें एक बहुत बड़ी सीख दी—जीवन में एक लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। 🍎 Red Gala Variety के बारे में उन्होंने कहा कि यह क्वालिटी, साइज और एलोगेशन (Elongation) के मामले में एक अलग तरह का Gala है और इसकी अपनी खास पहचान है। मामा जी, आपका हमारे बीच आना और अपने अनुभव एवं शब्दों से हमें प्रेरित करना हमारे लिए गर्व की बात है। ❤️ आपका दिल से धन्यवाद। 🙏 आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Shimla Urban, Shimla | Aug 10, 2026