पटना ग्रामीण: नए साल के मौके पर राबड़ी आवास पर मिठाई लेकर पहुंचे राजद नेता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से भी की मुलाकात
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बुधवार सुबह 11:00 बजे से ही राजद नेताओं से मुलाकात कर रहे है। आज नए साल के साथ-साथ राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है ऐसे मौके पर राजद के कई बड़े नेता राबड़ी आवास मिठाई लेकर पहुंचे। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी दोनों राजद नेताओं से मिल रहे हैं। मौके पर राजद नेताओं का कहना था कि इस साल तेजस्वी यादव को CM बनाना है।