बहादुरपुर: चमराई गांव से लापता हुई 28 वर्षीय विवाहिता, बहादुरपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
चमराई गांव से एक 28 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार चमराई निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को शाम लगभग पांच बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की उसकी 28 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है ।