मौजमाबाद: उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मोजमाबाद सहित अन्य जगहों पर सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिन
उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन स्वागत सम्मान कार्यक्रमों के बीच सादगी के साथ मनाया। सरल एवं सौम्य व्यवहार व व्यक्तित्व के धनी उप मुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने अपने दिन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर की और दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू के गेंजी ग्राम स्थित श्री शैलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दर्शन किए।