मौजमाबाद: जेडीए ने जोन 12 में केदार विहार में सरकारी सड़क भूमि को कराया कब्जा अतिक्रमण मुक्त
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में जेडीए की आवासीय योजना केदार विहार में 12 मीटर चौड़ी करीब 02 बीघा सरकारी सड़क की भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया।मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बगरू क्षेत्र में जविप्रा की की आवासीय योजना केदार विहार के आवासीय भूखण्ड संख्या ए-158 पर कारवाई की।