बड़ौदा: तहसीलदार ने पेड़ों की कटाई रुकवाई, जप्त लकड़ी बडौदा थाने में सौंपी
Badoda, Sheopur | Mar 16, 2025 श्योपुर - कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर बड़ौदा कस्बे के वार्ड 11 में रविवार को दोपहर 3:00 बजे तहसीलदार बड़ौदा मनीषा मिश्रा ने अवैध रूप से की जा रही पेड़ों की कटाई का कार्य रुकवाया तथा काटे गए पेड़ों को जप्त कर बडौदा थाने में सुपुर्दगी दी है